Lok Sabha Elections 2024: समाजवादी पार्टी (SP) प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) कांग्रेस (Congress) नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' (Bharat Jodo Nyay Yatra) में अमेठी या रायबरेली में शामिल होंगे। पार्टी ने बयान जारी कर इसकी जानकारी दी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने 16 फरवरी को उत्तर प्रदेश पहुंचने पर राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने के लिए समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव को निमंत्रण पत्र भेजा था। खड़गे ने 16 फरवरी को चंदौली के सैयदराजा स्थित नेशनल इंटर कॉलेज में आयोजित होने वाली जनसभा में शामिल होने के लिए अखिलेश यादव को आमंत्रित किया है।
