Lok Sabha elections 2024: कभी बिहार के कई हिस्सों में वामदलों (Left Parties) की तूती बोलती थी। अब हालात बदल गए हैं। इस बार लोकसभा चुनावों में वामदल फिर से पैर जमाने की कोशिश कर रहे हैं। 2020 के विधानसभा चुनावों के नतीजों ने वामदलों के लिए उम्मीद की किरण जगाई थी। वाम दलों को एक दर्जन से ज्यादा सीटें मिली थीं। इस बार उन्हें उम्मीद है कि लोकसभा चुनावों में उनका खाता जरूर खुलेगा। वामदल राजद की अगुवाई वाले महागठबंधन का हिस्सा हैं। आज भी राज्य की कुछ लोकसभा सीटों में वामदलों का अच्छा प्रभाव है। लेकिन, चुनावों में इसका फायदा उन्हें किस तरह मिलेगा? इस सवाल का जवाब मुश्किल है।