Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने बुधवार (13 मार्च) को कहा कि लोकसभा चुनाव में यदि उनकी पार्टी सत्ता में आती है तो 5 'नारी न्याय गारंटी' दी जाएगी। इनमें गरीब महिलाओं के बैंक खातों में 1 लाख रुपये वार्षिक जमा किए जाने के साथ ही सरकारी नौकरियों में 50 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा। गांधी ने आशा, आंगनवाड़ी और मिड-डे मील बनाने वाली महिलाओं के मासिक सैलरी दोगुना करने का ऐलान किया है। कांग्रेस के महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि यदि कांग्रेस सत्ता में आती है तो वह आरक्षण की 50 प्रतिशत सीमा को हटाने के लिए संविधान में संशोधन करेगी।
