Lok Sabha Elections 2024: मैनपुरी (Mainpuri), यहां पर पैदा होने वाले 'मैनपुरी तंबाकू' ने अपना झंडा देश भर में गाढ़ा। इस तंबाकू का ऐसा असर पड़ा कि मैनपुरी और उसके आसपास कैंसर मरीजों की भरमार हो गई। मैनपुरी तंबाकू को 'कपूरी' भी कहते हैं। छोटी-छोटी कटी सुपारी,इलायची, पिपरमेंट मिलकर तैयार होने वाली यह कपूरी लोगों के मुंह ऐसी लगी कि ये छुटाए नहीं छूटती। इस धरती का रुतबा ऐसा कि कोई किसी से दबना नहीं चाहता। मैनपुरी के ही सुरेंद्र सिंह चौहान कहते हैं कि यह धरती है रणवीरों की। मैनपुरी में चौहान शासकों ने शासन किया। इन्हीं शासकों की तरफ मैनपुरी में किले, मंदिरों आदि का निर्माण कराया गया। यहां पर चौहानों के अलावा यादव मतदाता भी बड़ी संख्या में है और यह लोकसभा क्षेत्र मुलायम परिवार का गढ़ भी माना जाता है।
