Get App

'2014 में आशा, 2019 में विश्वास और 2024 में गारंटी लेकर आए', पीएम मोदी ने असम में भरी हुंकार

PM Modi Assam Nalbari Rally: प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज पूरे देश में मोदी की गारंटी चल रही है। नार्थ ईस्ट तो खुद ही मोदी की गारंटी का गवाह है। जिस नार्थ ईस्ट को कांग्रेस ने सिर्फ समस्याएं दी थी, उस नार्थ ईस्ट को BJP ने सम्भावनाओं का स्रोत बना दिया है

Akhileshअपडेटेड Apr 17, 2024 पर 3:10 PM
'2014 में आशा, 2019 में विश्वास और 2024 में गारंटी लेकर आए', पीएम मोदी ने असम में भरी हुंकार
Assam Lok Sabha Elections 2024: पीएम ने कहा कि कांग्रेस ने अलगाववाद को खाद पानी दिया, मोदी ने पूर्वोत्तर को गले लगाने का काम किया

Assam Lok Sabha Elections 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार (17 अप्रैल) को असम में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि वह 2014 में लोगों के बीच आशा, 2019 में विश्वास और 2024 में गारंटी लेकर आए। बोरकुडा मैदान में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अयोध्या में भगवान राम के भव्य मंदिर में सूर्य तिलक समारोह के साथ 500 वर्ष बाद उनका जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। इससे पहले पीएम मोदी ने बुधवार को राम नवमी के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह पहली रामनवमी है, जब अयोध्या में भव्य और दिव्य राम मंदिर में हमारे राम लला विराजमान हो चुके हैं। राम नवमी के इस उत्सव में आज अयोध्या अप्रतिम आनंद में है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "आज पूरे देश में मोदी की गारंटी चल रही है। नार्थ ईस्ट तो खुद ही मोदी की गारंटी का गवाह है। जिस नार्थ ईस्ट को कांग्रेस ने सिर्फ समस्याएं दी थी, उस नार्थ ईस्ट को BJP ने सम्भावनाओं का स्रोत बना दिया है। कांग्रेस ने अलगाववाद को खाद पानी दिया, मोदी ने पूर्वोत्तर को गले लगाने का काम किया। मोदी ने शांति और सुरक्षा के लिए प्रयास किए। जो कांग्रेस के 60 सालों में नहीं हुआ वो मोदी ने 10 सालों में करके दिखाया।"

'सूर्य तिलक' में हिस्सा लेने की अपील

उन्होंने कहा, "हम अयोध्या में उत्सव में शामिल नहीं हो सकते, लेकिन हमें अपने मोबाइल की फ्लैशलाइट जलाकर और भगवान राम की पूजा करके इस कार्यक्रम में हिस्सा लेना चाहिए।" प्रधानमंत्री ने कहा कि अगले पांच साल तक बिना किसी भेदभाव के सभी को मुफ्त राशन उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि 70 वर्ष और उससे अधिक उम्र के लोगों का 'आयुष्मान भारत' योजना के तहत पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज किया जाएगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें