Get App

Loksabha Election 2024: आज 8 केंद्रीय मंत्री, दो पूर्व CM सहित कई दिग्गजों की किस्मत लगी दांव पर

Loksabha Election 2024: पहले चरण के चुनाव में 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों पर मतदान हो रहा है। आज आठ केंद्रीय मंत्री, दो पूर्व मुख्यमंत्री और एक पूर्व राज्यपाल की किस्मत दांव पर लगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 19, 2024 पर 12:24 AM
Loksabha Election 2024: आज 8 केंद्रीय मंत्री, दो पूर्व CM सहित कई दिग्गजों की किस्मत लगी दांव पर
Loksabha Election 2024: पहले चरण में आठ केंद्रीय मंत्री, दो पूर्व CM समेत कई दिग्गजों की किस्मत लगी दांव पर

Loksabha Election 2024: देश के 21 राज्यों और केंद्रीय शासित प्रदेशों में 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Eelctions 2024) के पहले चरण में मतदान होगा, जिसके तहत 102 सीटों पर मतदान होगा। पहले चरण में आठ केंद्रीय मंत्री, दो पूर्व मुख्यमंत्री और एक पूर्व राज्यपाल चुनाव मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) नागपुर लोकसभा क्षेत्र से जीत की हैट्रिक लगाने की आस लगाए बैठे हैं। गडकरी ने 2014 के लोकसभा चुनाव में सात बार के सांसद विलास मुत्तेमवार को 2.84 लाख वोट से और 2019 के चुनावों में कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के वर्तमान प्रमुख नाना पटोले को 2.16 लाख वोट से हराकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) को दूसरी बार लगातार नागपुर सीट से विजयी बनाया था।

केंद्रीय मंत्री किरण रीजीजू अरुणाचल पश्चिम सीट से चुनाव मैदान में हैं। 52 साल के बीजेपी नेता 2004 से तीन बार इस सीट पर जीत चुके हैं। अरुणाचल पश्चिम लोकसभा सीट पर रीजीजू का मुकाबला पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस की अरुणाचल प्रदेश इकाई के वर्तमान अध्यक्ष नबाम तुकी से है।

केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल असम के डिब्रूगढ़ लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में हैं। केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री रामेश्वर तेली का टिकट कटने के बाद राज्यसभा सदस्य सोनोवाल को डिब्रूगढ़ से चुनाव मैदान में उतारा गया।

Loksabha Election 2024: मुजफ्फरनगर में त्रिकोणीय मुकाबले की उम्मीद

सब समाचार

+ और भी पढ़ें