Get App

Loksabha Election: 'अरविंद केजरीवाल एक शेर हैं' विपक्ष की रैली में सुनीता केजरीवाल ने पढ़ा अपने पति का संदेश

Loksabha Election: जेल में बंद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने कहा, हमारे प्रधान मंत्री ने मेरे पति को जेल में डाल दिया। क्या उन्होंने सही काम किया? क्या आपको विश्वास नहीं है कि केजरीवाल जी एक ईमानदार आदमी हैं? क्या केजरीवाल जी को इस्तीफा दे देना चाहिए? आपका केजरीवाल शेर है। वह करोड़ों लोगों के दिलों में रहते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 31, 2024 पर 8:47 PM
Loksabha Election: 'अरविंद केजरीवाल एक शेर हैं' विपक्ष की रैली में सुनीता केजरीवाल ने पढ़ा अपने पति का संदेश
Loksabha Election: सुनीता केजरीवाल का किसी राजनीतिक रैली में ये पहला भाषण था

Loksabha Election: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने रविवार को ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (I.N.D.I.A.) गठबंधन की 'लोकतंत्र बचाओ' रैली में अपने पति का प्रवर्तन निदेशालय (ED) की हिरासत से जारी उनका मैसेज पढ़ते हुए कहा कि अत्याचार नहीं चलेगा और अरविंद केजरीवाल को लंबे समय तक सलाखों के पीछे नहीं रखा जा सकता।

सुनीता का किसी राजनीतिक रैली में ये पहला भाषण था। इसमें उन्होंने लोगों से यह भी सवाल किया कि क्या केजरीवाल को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

अरविंद केजरीवाल को बताया 'शेर'

उन्होंने कहा, "BJP मुख्यमंत्री केजरीवाल के इस्तीफे की मांग कर रही है। क्या उन्हें इस्तीफा देना चाहिए। क्या उनकी गिरफ्तारी सही है। वह एक शेर हैं। वे उन्हें लंबे समय तक सलाखों के पीछे नहीं रख पाएंगे।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें