Get App

Maharashtra Lok Sabha Election 2024 Phase 2: शिवसेना Vs शिवसेना, महाराष्ट्र की 8 में से 3 सीटों पर कड़ा मुकाबला

Maharashtra Lok Sabha Election 2024 Phase 2: लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में केरल की सभी 20, कर्नाटक की 28 में से 14, राजस्थान की 13, महाराष्ट्र एवं उत्तर प्रदेश की 8-8, मध्य प्रदेश की 7, असम और बिहार की 5-5, छत्तीसगढ़ एवं पश्चिम बंगाल में 3-3, मणिपुर, त्रिपुरा और जम्मू-कश्मीर में 1-1 सीट पर मतदान होगा

Akhileshअपडेटेड Apr 25, 2024 पर 6:16 PM
Maharashtra Lok Sabha Election 2024 Phase 2: शिवसेना Vs शिवसेना, महाराष्ट्र की 8 में से 3 सीटों पर कड़ा मुकाबला
Maharashtra Lok Sabha Election 2024 Phase 2: आठ लोकसभा सीटों के लिए कुल 204 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं

Maharashtra Lok Sabha Election 2024 Phase 2: महाराष्ट्र की 8 लोकसभा सीटों पर दूसरे चरण के मतदान के लिए हाई-वोल्टेज प्रचार समाप्त हो चुका है। शुक्रवार (26 अप्रैल) को मतदान के लिए निर्धारित 8 लोकसभा सीटों के लिए कुल 204 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। पश्चिमी विदर्भ में बुलढाणा, अकोला, अमरावती, वर्धा, यवतमाल-वाशिम, मराठवाड़ा में हिंगोली, नांदेड़ और परभणी लोकसभा सीटों पर 26 अप्रैल (शुक्रवार) को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक 16,589 मतदान केंद्रों पर वोट डाले जाएंगे।

3 सीटों पर शिवसेना बनाम शिवसेना

अमरावती में सबसे अधिक 37 उम्मीदवार हैं। उसके बाद परभणी (34), हिंगोली (33), वर्धा (24), नांदेड़ (23), बुलढाणा (21), यवतमाल-वाशिम (17) और अकोला (15) हैं। दूसरे चरण में बुलढाणा, यवतमाल-वाशिम और हिंगोली सीटों पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) के बीच आमना-सामना होगा।

बुलढाणा में मौजूदा शिवसेना सांसद प्रतापराव जाधव का मुकाबला सेना (UBT) के नरेंद्र खेडेकर से है। जबकि यवतमाल-वाशिम में शिवसेना ने मौजूदा सांसद भावना ग्वाली को हटा दिया है और पार्टी के हिंगोली सांसद हेमंत पाटिल की पत्नी राजश्री पाटिल को मैदान में उतारा है। वहीं, शिवसेना (UBT) ने संजय देशमुख को यहां से उम्मीदवार बनाया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें