Opinion Poll 2024: लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) से पहले News18 के मेगा ओपिनियन पोल (Mega Opinion Poll) के अनुसार, BJP उत्तर प्रदेश में रिकॉर्ड जनादेश जीतने और कई हिंदी भाषी राज्यों में 2019 की उपलब्धि दोहराने के लिए तैयार है। ओपिनियन पोल का पहला हिस्सा 13 मार्च को जारी किया गया था। ओपिनियन पोल 13 और 14 मार्च को दो दिनों में जारी किया जा रहा है, जिसमें 21 राज्यों और 518 लोकसभा सीटों को कवर किया गया है। NDA को पहले दिन कवर की गई 242 सीटों में से 174 सीटें जीतने की उम्मीद है, जबकि विपक्षी दल के I.N.D.I.A. गठबंधन को 61 सीटें जीतने की उम्मीद है। बाकी 7 सीटें दूसरे दलों के खाते में जा सकती है।
