One Nation, One Election: पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (Ram Nath Kovind-led panel) की अध्यक्षता वाली समिति ने 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' के मुद्दे पर 62 पार्टियों से संपर्क किया था। इस पर जवाब देने वाले 47 राजनीतिक दलों में से 32 ने एक साथ चुनाव कराने के विचार का समर्थन किया, जबकि 15 पार्टियों ने इसका विरोध किया। समिति ने अपनी रिपोर्ट गुरुवार (14 मार्च) को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Droupadi Murmu) को सौंप दी। इस रिपोर्ट के अनुसार, कुल 15 पार्टियों ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।
