Credit Cards

सोफ़िया फिरदौस ने ओडिशा की पहली महिला मुस्लिम विधायक बनकर रचा इतिहास

सोफ़िया फिरदौस अपने पिता जानेमाने कांग्रेसी नेता मोहम्मद मोक़िम की जगह चुनाव मैदान में उतरीं। मोहम्मद मोक़िम को भ्रष्टाचार के आरोप में दोषी ठहराए जाने के कारण अयोग्य घोषित कर दिया गया था

अपडेटेड Jun 09, 2024 पर 10:53 AM
Story continues below Advertisement
फिरदौस ने कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी से सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री हासिल की है। ​​2022 में, उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, बैंगलोर के एग्जीक्यूटिव जनरल मैनेजमेंट प्रोग्राम को भी पूरा किया है

बाराबती-कटक जिले से कांग्रेस विधायक सोफिया फिरदौस ने इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया है। ओडिशा विधानसभा में चुने जाने के साथ ही वह राज्य की पहली मुस्लिम महिला विधायक बन गई हैं। फिरदौस ने अपने प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार भाजपा के पूर्ण चंद्र महापात्रा को 8,001 मतों के अंतर से हराकर जीत हासिल की है। ओडिशा की पहली महिला मुस्लिम विधायक के बारे में जाने 5 बड़ी बातें-

1. 32 वर्षीय सोफिया फिरदौस एक राजनीतिक परिवार से आती हैं और वह जानेमाने कांग्रेसी नेता मोहम्मद मोकिम की बेटी हैं। 2024 के ओडिशा विधानसभा चुनाव में पार्टी ने मोकिम की जगह फिरदौस को मैदान में उतारा और वह जीत गईं हैं।

2. फिरदौस ने कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी से सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री हासिल की है। ​​2022 में, उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, बैंगलोर (IIMB) के एग्जीक्यूटिव जनरल मैनेजमेंट प्रोग्राम को भी पूरा किया है।


3. कन्फ़ेडरेशन ऑफ़ रियल एस्टेट डेवलपर्स एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया (CREDAI) ने 2023 में भुवनेश्वर में चैप्टर के लिए फिरदौस को अपना अध्यक्ष चुना है। वह CREDAI की महिला शाखा की ईस्ट ज़ोन कोऑर्डिनेटर के रूप में काम करती हैं।

4. सोफिया INWEC इंडिया की संस्थापक सदस्य हैं और CII - इंडियन ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल (IGBC) भुवनेश्वर चैप्टर की सह-अध्यक्ष हैं। उनकी शादी उद्यमी शेख मेराज उल हक से हुई है।

5. सोफिया ओडिशा की पहली महिला मुख्यमंत्री नंदिनी सत्पथी की उत्तराधिकारी हैं, जिन्होंने 1972 में इसी निर्वाचन क्षेत्र से अपनी सेवा दी थी।

बीजू जनता दल (BJD) और मुख्यमंत्री नवीन पटनायक का ओडिशा में चौबीस साल का वर्चस्व 2024 में खत्म हो गया है। बीजेपी ओडिशा विधानसभा की 147 सीटों में से 78 सीटें जीत कर नई सरकार बना रही है। लोकसभा चुनाव में भी बीजेपी ने राज्य की 21 में से 20 सीटें जीतीं हैं जो 2019 के चुनावों में मिली 12 सीटों से 8 ज़्यादा है। बीजेडी एक भी सीट हासिल नहीं कर पाई रही है। 1 सीट कांग्रेस के खाते में गई है ।

 

TMC ने मतदाताओं के बीच बनाया डर का महौल, हारने पर एक खास वित्तीय सहायता योजना बंद करने की दी धमकी : अधीर रंजन चौधरी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।