Get App

Uttarkashi cloudburst: उत्तरकाशी में कुदरत का कहर! जानें कौन हैं उत्तराखंड के वो 3 IAS, जिन्हें मिली है रेस्क्यू ऑपरेशन की कमान

Uttarkashi Cloudburst News: बाढ़ के कारण कई मकान और होटल भी तबाह हो गए। धराली गंगोत्री धाम से करीब 20 किलोमीटर पहले पड़ता है। यह यात्रा का प्रमुख पड़ाव है। अधिकारियों ने बताया कि दोपहर बाद की इस घटना में कम से कम आधा गांव मलबे और कीचड़ में दब गया। बाढ़ के पानी के तेज बहाव और मलबे के कारण तीन-चार मंजिला मकानों सहित आस-पास की इमारतें ताश के पत्तों की तरह ढह गईं

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Aug 05, 2025 पर 11:27 PM
Uttarkashi cloudburst: उत्तरकाशी में कुदरत का कहर! जानें कौन हैं उत्तराखंड के वो 3 IAS, जिन्हें मिली है रेस्क्यू ऑपरेशन की कमान
Uttarkashi Cloudburst News: धराली गांव में बादल फटने के कारण खीर गंगा नदी में बाढ़ आने से चार लोगों की मौत हो गई

Uttarkashi Cloudburst News: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में स्थित धराली गांव में मंगलवार (5 अगस्त) को बादल फटने के कारण खीर गंगा नदी में बाढ़ आने से चार लोगों की मौत हो गई। जबकि करीब 60-70 लोग फंस गए। इसमें कुछ सेना के जवान भी हैं। बाढ़ के कारण कई मकान और होटल भी तबाह हो गएधराली गंगोत्री धाम से करीब 20 किलोमीटर पहले पड़ता है। यह यात्रा का प्रमुख पड़ाव हैअधिकारियों ने बताया कि दोपहर बाद की इस घटना में कम से कम आधा गांव मलबे और कीचड़ में दब गयाबाढ़ के पानी के तेज बहाव और मलबे के कारण तीन-चार मंजिला मकानों सहित आस-पास की इमारतें ताश के पत्तों की तरह ढह गईं।

खीर गंगा नदी के जलग्रहण क्षेत्र में बादल फटने से यह विनाशकारी बाढ़ आई। सेना के जवान भी घटनास्थल पहुंचकर बचाव कार्यों में जुट गए हैं। सेना ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि सूचना मिलते ही सेना की आईब्रेक्स ब्रिगेड के जवानों को घटनास्थल की ओर रवाना किया गया। पोस्ट में कहा गया है कि आपदा में हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। सेना ने कहा कि वह आपदा की घड़ी में लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।

राज्य आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया कि तेज गति से आया सैलाब एक ही पहाड़ी के दो अलग-अलग छोर से बहा...। एक धराली की ओर दूसरा सुक्की गांव की ओर...। सुमन ने बताया कि हर्षिल में मौजूद सेना की एक टीम तत्काल मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। लेकिन खराब मौसम और सड़कों के कारण अन्य स्थानों से टीम को पहुंचने में काफी मुश्किलें आई।

कौन हैं उत्तराखंड के वो 3 IAS, जिन्हें मिली है रेस्क्यू ऑपरेशन की कमान

उत्तराखंड सरकार ने बाढ़ प्रभावित हिस्सों में राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने के लिए तीन सीनीयर IAS अधिकारियों को तैनात किया गया हैइनमें IAS अभिषेक रुहेला, मेहरबान सिंह बिष्ट और गौरव कुमार का नाम शामिल हैं। ये तीनों उत्तरकाशी के जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के साथ मिलकर धराली मे रेस्क्यू ऑपरेशन की कमान संभालेंगे। 2015 बैच के IAS अधिकारी अभिषेक रुहेला इससे पहले उत्तरकाशी के DM के तौर पर जिले की संभाल चुके हैंIIT रुड़की से बीटेक कर चुके अभिषेक उत्तरकाशी में सिलक्यारा टनल हादसे के दौरान रेस्क्यू ऑपरेशन वाली अधिकारियों की टीम में शामिल थे

सब समाचार

+ और भी पढ़ें