Cabinet approves 100% FDI in insurance : केंद्रीय कैबिनेट ने 12 दिसंबर को इंश्योरेंस सेक्टर में FDI को 100 फीसदी तक बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। हालांकि इंश्योरेंस अमेंडमेंट बिल के दूसरे प्रस्तावों,जिसमें कम्पोजिट लाइसेंसिंग भी शामिल है, को अभी भी मंजूरी के लिए इंतजार करना होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने 12 दिसंबर को इंश्योरेंस अमेंडमेंट बिल को मंज़ूरी दे दी, जिससे भारतीय इंश्योरेंस कंपनियों में विदेश निवेश की लिमिट 74 फीसदी से बढ़ कर 100 फीसदी हो गई है। सरकार विंटर सेशन में FDI बढ़ाने से संबंधित बिल को संसद में पेश करेगी।
