3M इंडिया अब भारत पर अपना ज्यादा फोकस बढ़ाएगी। कंपनी के डायरेक्टर पवन कुमार सिंह ने खास बातचीत में कहां की भारत में रोड सेफ्टी के साथ-साथ इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट मैन्युफैक्चरिंग पर निवेश बढ़ाएंगे। सरकार की पॉलिसी से इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग को काफी बल मिला। पवन कुमार सिंह से खास बातचीत की हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के संवाददाता केतन जोशी से कहा कि आने वाले समय में हमारा मानना है भारत में रोड मार्किंग के एरिया में बहुत सारे इनोवेशन करने की जरूरत है। इसमें जो क्वालिटी है वह बहुत अच्छी नहीं है लिहाजा इस सेक्टर में और प्रोडक्ट लॉन्च करेंगे।
पवन कुमार सिंह ने आगे कहा कि इलेक्ट्रानिक साइनेज दूसरा एरिया है जिसमें सुधार करके हम रोड सेफ्टी को बढ़ा सकते हैं। कंपनी ने रोड सेफ्टी के लिए कई नए प्रोडक्ट लॉन्च किये हैं। आने वाले समय में आप देखेंगे कि हमारे प्रोडक्ट इंडियन रोड्स पर लोगों को देखने को मिलेंगे। भारत में दुर्घटनाओं से मौत की संख्या ज्यादा है। कंपनी को इसका भी अंदाजा है लिहाजा नए प्रोडक्ट के जरिए दुर्घटनाएं घटाने पर कंपनी का फोकस है।
सिंह ने कहा कि भारत में इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग पर 3M इंडिया अपना फोकस बढ़ाएगी। मोदी सरकार का इलेक्ट्रॉनिक उत्पादन के इको सिस्टम पर जोर है। सरकार देश में इलेक्ट्रॉनिक्स की मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने के लिए कंपनियों को प्रोत्साहित कर रही है। फिर वह चाहे मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग हो चाहे वह सेमीकंडक्टर की मैन्युफैक्चरिंग हो, चाहे टीवी, टैबलेट इन पर सरकार अपना फोकस बढ़ा रही है।
कंपनी की आगे की योजना पर बात करते हुए पवन ने कहा कि कंपनी अपने प्रोडक्ट को भारत में मैन्युफैक्चर करेगी। कंपनी नई मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगाने पर भी विचार कर रही है।
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)