Steel stocks :चीनी केंद्रीय बैंक के गवर्नर द्वारा बीमार अर्थव्यवस्था के लिए नकदी प्रदान करने के लिए बैंक रिजर्व रिक्वायरमेंट रेशियो में कटौती की योजना की घोषणा के बाद 24 जनवरी के कारोबारी सत्र के दौरान स्टील शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिली। कल के कारोबारी सत्र में टाटा स्टील, हिंडाल्को, एनएमडीसी और स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया जैसी कंपनियों के शेयरों में 3 फीसदी से 5 फीसदी तक की तेजी देखने को मिली थी।
