Aarti Drugs Stock Price: फार्मा सेक्टर की कंपनी आरती ड्रग्स के शेयरों में 23 सितंबर को इंट्राडे में पहले 3 प्रतिशत की गिरावट और बाद में 3 प्रतिशत तक की तेजी दिखी। कंपनी को यूनाइटेड स्टेट्स फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (USFDA) से 7 ऑब्जर्वेशन मिले हैं। आरती ड्रग्स का शेयर बीएसई पर सुबह लाल निशान में 521 रुपये पर खुला। इसके बाद यह पिछले बंद भाव से लगभग 3 प्रतिशत तक गिरकर 510.2 रुपये के लो तक गया। इसके बाद यह पिछले बंद भाव से 3 प्रतिशत से ज्यादा चढ़कर 542.35 रुपये के हाई तक गया।
