Get App

जुलाई तक होगी करीब 40 लाख शादियां, ट्रेडरों को 5 लाख करोड़ रुपये के कारोबार ही हैं उम्मीद

B.C. Bhartia ने आगे कहा कि भारतीय शादियों में करीब 20 फीसदी पैसा वर और वधु साइड पर खर्च किया जाता है जबकि 80 फीसदी पैसा थर्ड एजेंसी को जाता है.

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 30, 2022 पर 4:41 PM
जुलाई तक होगी करीब 40 लाख शादियां, ट्रेडरों को 5 लाख करोड़ रुपये के कारोबार ही हैं उम्मीद
इस वेडिंग सीजन में करीब 50,000 शादियां ऐसी हो सकती है जिनमें प्रति शादी औसत खर्च 50 लाख रुपये हो सकता है।

इस साल की जोरदार होली के बाद पूरे देश के कारोबारी अब शादियों की सीजन की तैयारी कर रहे है। ट्रेडर्स को उम्मीद है कि पूरे देश में अप्रैल मध्य से जुलाई के शुरुआत तक करीब 40 लाख शादियां होगी। ट्रेडरों को शादियां के इस मौसम में 5 लाख करोड़ रुपये के कारोबार की उम्मीद है। इसमें से अधिकांश पैसा शादियों से जुड़े खरीदारी और शादियों से जुड़े तमाम सेवाओं में खर्च होगा।

कॉन्फेडरेशन ऑफ आल इंडिया ट्रेडर्स के सेक्रेटरी जनरल प्रवीण खंडेलवाल का कहना है कि शादियों के इस मौके में अगले दिल्ली में 3 लाख से ज्यादा शादियां होनी की संभावना है। जिससे राजधानी में करीब 1 लाख करोड़ रुपये के कारोबार की उम्मीद है। खंडेलवाल ने आगे कहा कि कोविड के चलते लागू प्रतिबंधों को हटाए जाने से कारोबारी काफी उत्साहित होंगे और शादियों की सीजन में बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए शादियों से जुड़ी वस्तुओं और सेवाओं के लिए बढ़ चढ़कर इंतजाम करेंगे।

गौरतलब है कि पिछले 2 साल के दौरान देश भर में फैले कोविड संक्रमण के कारण शादियों के मौसम में भी तमाम तरह के प्रतिबंध लागू थे जिसके चलते शादियों के दौरान होने वाले तड़क फड़क होने वाले इंतजाम नही हो पाए। इसके अलावा शादियों के लिए काफी कम शुभ दिनों की उपलब्धता के कारण ही 2 साल से इस सीजन में काफी मंदी देखने को मिली। लेकिन आगामी शादियों का मौसम करीब 43 दिनों का होगा। और इसमें कोरोना के कारण लागू प्रतिबंध भी नहीं होगे। ऐसे में कारोबारियों को अपना कारोबार चमकने की उम्मीद है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें