Adani Group News: भारत में बिजली की मांग तेजी से बढ़ रही है। इसके अलावा सरकार ने थर्मल पावर प्लांटों को फ्यूल सप्लाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इसे लेकर अदाणी पावर (Adani Power) ने एनालिस्ट्स कॉल में कहा कि बिजली की लॉन्ग टर्म डिमांड का फायदा उठाने के लिए वह काफी मजबूत स्थिति में है। इसके अलावा अदाणी पावर की ग्रोथ स्ट्रैटेजी में ब्राउनफील्ड विस्तार, अल्ट्रा-सुपरक्रिटिकल टेक्नोलॉजी को अपनाने और इनकार्बनिक ग्रोथ के मौकों के मूल्यांकन की योजना है। भारत जैसे-जैसे आर्थिक रूप से बढ़ रहा है, यहां बिजली की मांग भी बढ़ रही है और इसी को भुनाने के लिए अदाणी पावर ने स्ट्रैटेजी तैयार की है।
