Adani Group News: अदाणी ग्रुप को लेकर दो दिन पहले खुलासा हुआ था कि अमेरिकी नियामक इसके अमेरिकी निवेशकों की जांच कर रही है। इसे लेकर अब ग्रुप ने सफाई दी है। न्यूज एजेंसी ब्लूमबर्ग ने खुलासा किया था कि अमेरिकी अटार्नी ऑफिस और अमेरिकी सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (SEC) इसकी जांच कर रही है कि अदाणी ग्रुप ने अमेरिकी निवेशकों से क्या बातचीत की है। इस खुलासे के दो दिन बाद ग्रुप ने 26 जून को एक्सचेंज फाइलिंग में सफाई दी कि उनका डिस्क्लोजर पब्लिक रिकॉर्ड में उपलब्ध है और उसके निवेशकों को अमेरिकी नियामकों ने समन जारी किया है, इसकी जानकारी उसे नहीं है।
