Adani Group Stocks: अदाणी ग्रुप की कंपनियों की मार्केट वैल्यू आज 12 अगस्त को एक झटके में कई अरब रुपये घट गई। हालांकि यह नुकसान इतना बड़ा नहीं था, जितना अनुमान लगाया जा रहा था। याद कीजिए करीब 18 महीने पहले, जब हिंडनबर्ग रिसर्च (Hindenburg Research) ने पहली बार अदाणी ग्रुप पर तमाम अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए एक रिपोर्ट जारी की थी। इस रिपोर्ट से अदाणी ग्रुप के शेयरों में हड़कंप मच गया था। बस कुछ दिनों में ही अदाणी ग्रुप की मार्केट वैल्यू करीब 100 अरब डॉलर कम हो गई थी। यह कॉरपोरेट इतिहास में अबतक किसी कंपनी के मार्केट वैल्यू में आई अबतक की सबसे तेज गिरावट थी। हालांकि इस बार, कम से कम पहले दिन ऐसा देखने को नहीं मिला है।
