Adani Group Shares: अदाणी ग्रुप के शेयरों में शुक्रवार 26 मई को भी मिला-जुला रखा रहा। ग्रुप की शेयर बाजार में सूचीबद्ध 10 में से 5 कंपनियों के शेयर आज गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं बाकी 5 शेयरों में तेजी का रुख रहा। यह लगातर तीसरा दिन है, जब अदाणी ग्रुप के शेयरों में मिला-जुला रुख रहा। जानकारों का कहना है कि सप्ताह की शुरुआत में कई सकारात्मक खबरों के चलते ग्रुप के सभी शेयरों में तेज उछाल देखी गई थी, जिसके बाद ट्रेडर्स मुनाफावसूली कर रहे हैं। ग्रुप के शेयरों में सबसे अधिक गिरावट आज अदाणी ट्रांसमिशन (Adani Transmission) में रही और यह एनएसई पर 4.46 फीसदी गिरकर 852 रुपये के भाव पर बंद हुए।
