Adani Group Stocks: अडानी ग्रुप के शेयरों में बिकवाली का दबाव थम नहीं पा रहा है। इसकी दस लिस्टेड कंपनियों में से छह तो आज लोअर सर्किट पर बंद हुए हैं। वहीं तीन स्टॉक्स ग्रीन जोन में रहे और एक स्टॉक रेड जोन में। सबसे शानदार रुझान तो अडानी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) के शेयरों में दिखा। दिन के निचले स्तर से यह 8 फीसदी से अधिक रिकवर होकर बंद हुआ है लेकिन इंट्रा-डे में तो यह 17 फीसदी से अधिक चढ़ गया था। अडानी एंटरप्राइजेज के शेयरों में यह तेजी इसकी दिसंबर 2022 तिमाही के नतीजे के चलते दिखी।
