Adani Group Stocks: अदाणी ग्रुप के कुछ शेयरों में लगातार नौ दिनों तक तक अपर सर्किट लग रहा था। अब आज इसकी तेजी थम गई। आज ग्रुप की 10 में से 10 कंपनियों के शेयर रेड जोन में हैं जिसमें से चार तो लोअर सर्किट पर फिसल गए हैं। अदाणी ग्रुप के शेयरों में बिकवाली का यह दबाव सोमवार को संसद में सरकार की तरफ से दिए गए बयान के अगले दिन दिख रहा है। केंद्रीय मंत्री ने अदाणी ग्रुप पर अमेरिकी शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च के आरोपों से जुड़े मामले में विपक्ष के कई सवालों के जवाब दिए। इसके अगले ही दिन अदाणी ग्रुप के शेयरों की तेजी थम गई।
