Get App

Adani Group Stocks: अदाणी के शेयरों में एक दिन बाद ही लौटी तेजी, 3-4% तक चढ़े भाव, निवेशकों ने शुरू कर दी खरीदारी

Adani Group Stocks: अदाणी ग्रुप के अधिकतर शेयरों में आज 22 नवंबर को तेजी आई और कारोबार के दौरान ये 3-4 प्रतिशत तक बढ़ गए। इससे एक दिन पहले गौतम अदाणी और ग्रुप के दूसरे अधिकारियों के खिलाफ अमेरिका में रिश्वतखोरी के आरोप लगने के चलते इनमें भारी गिरावट देखने को मिली थी। दोपहर तक, अदाणी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) 3.1% की बढ़त के साथ 2,252 रुपये के भाव पर पहुंचा

Moneycontrol Newsअपडेटेड Nov 22, 2024 पर 2:24 PM
Adani Group Stocks: अदाणी के शेयरों में एक दिन बाद ही लौटी तेजी, 3-4% तक चढ़े भाव, निवेशकों ने शुरू कर दी खरीदारी
Adani Group Stocks: S&P ग्लोबल रेटिंग्स ने अदाणी ग्रुप की तीन कंपनियों के रेटिंग आउटलुक को घटाकर नेगेटिव कर दिया है

Adani Group Stocks: अदाणी ग्रुप के अधिकतर शेयरों में आज 22 नवंबर को तेजी आई और कारोबार के दौरान ये 3-4 प्रतिशत तक बढ़ गए। इससे एक दिन पहले गौतम अदाणी और ग्रुप के दूसरे अधिकारियों के खिलाफ अमेरिका में रिश्वतखोरी के आरोप लगने के चलते इनमें भारी गिरावट देखने को मिली थी। दोपहर तक, अदाणी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) 3.1% की बढ़त के साथ 2,252 रुपये के भाव पर पहुंचा और निफ्टी के टॉप गेनर्स शेयरों में से एक रहा।

ग्रुप की बाकी प्रमुख कंपनियों में, अदाणी पोर्ट्स एंड एसईजेड 1.7 प्रतिशत बढ़कर 1,133 रुपये पर पहुंच गया; जबकि अदाणी ग्रीन एनर्जी 3.5% चढ़कर 1,186 रुपये पर पहुंच कारोबार कर रहा था। एसीसी और अंबुजा सीमेंट्स के साथ-साथ अदाणी टोटल गैस के शेयर भी हरे निशान में कारोबार कर रहे थे। हालांकि, अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस में 3.5% की गिरावट देखी गई और यह करीब 673 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था।

पिछले दिन की गिरावट की झलक

इससे पहले 21 नवंबर को अदाणी ग्रुप की लिस्टेड कंपनियों के शेयरों में भारी उथल-पुथल देखने को मिला था और इनके कुल मार्केट कैप में 2.2 लाख करोड़ रुपये की भारी गिरावट आई थी। यह ग्रुप के इतिहास में किसी एक दिन में आई सबसे बड़ी गिरावट थी। अदाणी एंटरप्राइजेज के शेयरों में 23% की गिरावट आई थी, जबकि अदाणी ग्रीन एनर्जी और अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस 20% तक गिर गए थे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें