Get App

Adani Power Q2 Results: अदाणी पावर के शुद्ध मुनाफे में 11% की गिरावट, रेवेन्यू महज 1% बढ़ा

Adani Power Q2 Results: अदाणी पावर ने गुरुवार 30 अक्टूबर को मौजूदा वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही के नतीजे जारी किए। कंपनी ने बताया कि सितंबर तिमाही में उसका शुद्ध मुनाफा 11 फीसदी घटकर 2,953 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 3,332 करोड़ रुपये रहा था।

Edited By: Vikrant singhअपडेटेड Oct 30, 2025 पर 3:29 PM
Adani Power Q2 Results: अदाणी पावर के शुद्ध मुनाफे में 11% की गिरावट, रेवेन्यू महज 1% बढ़ा
Adani Power Q2 Results: कंपनी का रेवेन्यू इस दौरान महज 1 फीसदी बढ़कर 13,457 करोड़ रुपये रहा

Adani Power Q2 Results: अदाणी पावर ने गुरुवार 30 अक्टूबर को मौजूदा वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही के नतीजे जारी किए। कंपनी ने बताया कि सितंबर तिमाही में उसका शुद्ध मुनाफा 11 फीसदी घटकर 2,953 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 3,332 करोड़ रुपये रहा था।

वहीं कंपनी का रेवेन्यू इस दौरान महज 1 फीसदी बढ़कर 13,457 करोड़ रुपये रहा, जो इसकी पिछली तिमाही में 13,339 करोड़ रुपये रहा था।

कंपनी का ऑपरेटिंग प्रॉफिट (EBITDA) सितंबर तिमाही के दौरान 2 फीसदी घटकर 5,150 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 5,276 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी का प्रॉफिट मार्जिन घटकर 38.3% पर आ गया, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 39.6 फीसदी रहा था।

शेयरों का हाल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें