Get App

Bharti Airtel में 4.9 करोड़ शेयरों की खरीद-फरोख्त, कीमत पर कितना दिखा असर

Bharti Airtel Shares: टेलिकॉम सेक्टर की कंपनी भारती एयरटेल के शेयर के लिए 52 सप्ताह का निचला स्तर 738.70 रुपये है। शेयर के लिए अपर प्राइस बैंड 10 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,313.20 रुपये और लोअर प्राइस बैंड 10 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,074.50 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 6.8 लाख करोड़ से ज्यादा है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Mar 07, 2024 पर 4:37 PM
Bharti Airtel में 4.9 करोड़ शेयरों की खरीद-फरोख्त, कीमत पर कितना दिखा असर
पिछले एक साल में Bharti Airtel शेयर ने 55.76 प्रतिशत का उछाल दर्ज किया है।

Bharti Airtel Shares: सिंगापुर की टेलिकॉम कंपनी Singtel ने एक ब्लॉक डील में भारती एयरटेल में 0.8 प्रतिशत हिस्सेदारी बेची है। यह बिक्री राजीव जैन की इनवेस्टमेंट फर्म GQG Partners को की गई है। सौदे की वैल्यू 5,849 करोड़ रुपये रही। ब्लॉक डील में करीब 4.9 करोड़ शेयरों की खरीद-फरोख्त हुई। इस डील का भारती एयरटेल के शेयरों पर असर देखने को नहीं मिला है। एयरटेल का शेयर बीएसई पर 7 मार्च को सुबह बढ़त के साथ 1207.10 रुपये पर खुला।

दिन में इसने पिछले बंद भाव से 1.6 प्रतिशत की तेजी देखी और 52 सप्ताह के नए उच्च स्तर 1213.05 रुपये पर पहुंच गया। इस बीच शेयर 1189.20 रुपये के लो तक भी गया। कारोबार खत्म होने पर शेयर 0.81 प्रतिशत की तेजी के साथ 1203.50 रुपये पर सेटल हुआ। पिछले एक साल में शेयर ने 55.76 प्रतिशत का उछाल दर्ज किया है। वहीं 6 महीने में 36 प्रतिशत से ज्यादा का रिटर्न दिया है। दिसंबर 2023 के आखिर तक कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 54.57 प्रतिशत और पब्लिक की 45.38 प्रतिशत थी।

Q3 में 54% बढ़ा एयरटेल का मुनाफा

वित्त वर्ष 2023-24 की दिसंबर तिमाही में Bharti Airtel का शुद्ध मुनाफा एक साल पहले की तुलना में 54 प्रतिशत बढ़कर 2,442.2 करोड़ रुपये रहा था। रेवेन्यू में सालाना आधार पर 6 प्रतिशत की बढ़त देखी गई और यह 37,900 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। टेलिकॉम रेगुलेटर ट्राई की ओर से जनवरी में जारी डेटा के मुताबिक, नवंबर 2023 में एयरटेल ने अपने साथ 17.47 लाख मोबाइल जोड़े थे, जिससे इसका यूजर बेस बढ़कर 37.98 करोड़ हो गई।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें