Alphalogic IPO Listing: स्टोरेज सिस्टम बनाने वाली दिग्गज कंपनी अल्फालॉजिक इंडस्ट्रीज के शेयरों की आज बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म BSE SME पर फीकी एंट्री हुई। आईपीओ निवेशकों को इसके शेयर 96 रुपये के भाव पर जारी हुए और आज बीएसई एसएमई पर इसका सफर इसी लेवल पर शुरू हुआ। इस प्रकार अल्फालॉजिक ने कोई लिस्टिंग गेन नहीं दिया। हालांकि इंट्रा-डे में यह 98.30 रुपये तक पहुंचा था लेकिन फिर गिरकर 96.40 रुपये (Alphalogic Share Price) पर आकर बंद हुआ है यानी कि आईपीओ निवेशकों को पहले दिन खास मुनाफा नहीं हुआ है।
