Amber Enterprises शेयर 4% भागा, अभी और 21% की आ सकती है तेजी

Amber Enterprises Share Price: बीएसई पर Amber Enterprises शेयर का 52 सप्ताह का उच्च स्तर 4,615.20 रुपये और निचला स्तर 1,762.25 रुपये है। 6 महीने में शेयर 15 प्रतिशत चढ़ा है। दिसंबर 2023 के आखिर तक कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 40.31 प्रतिशत और पब्लिक की 59.69 प्रतिशत थी। दिसंबर 2023 तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 809.70 करोड़ रुपये रहा

अपडेटेड Mar 22, 2024 पर 4:12 PM
Story continues below Advertisement
Amber Enterprises का मार्केट कैप BSE पर 12000 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गया है।

Amber Enterprises Share Price: 22 मार्च को HVAC (Heating, Ventilation, and Air Conditioning) इंडस्ट्री के लिए सॉल्यूशन प्रोवाइडर Amber Enterprises के शेयर में 4 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली। इसकी प्रमुख वजह रही वैश्विक ब्रोकरेज फर्म CLSA का शेयर के लिए 'बाय' रेटिंग देना। इसके साथ ही CLSA ने शेयर के लिए टारगेट प्राइस बढ़ाकर 4300 रुपये प्रति शेयर कर दिया है। यह Amber Enterprises के 22 मार्च को बीएसई पर बंद भाव 3552.35 रुपये से 21 प्रतिशत ज्यादा है। सुबह बीएसई पर शेयर बढ़त के साथ 3430 रुपये पर खुला।

दिन में इसने पिछले बंद भाव से करीब 6 प्रतिशत की तेजी देखी और 3605 रुपये के हाई पर पहुंच गया। कारोबार खत्म होने पर शेयर 4 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त के साथ 3552.35 रुपये पर सेटल हुआ। Amber Enterprises शेयर के लिए अपर प्राइस बैंड 4,090.35 रुपये और लोअर प्राइस बैंड 2,726.95 रुपये है। सर्किट लिमिट 20 प्रतिशत है। कंपनी का मार्केट कैप बीएसई पर 12000 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गया है। पिछले एक साल में शेयर ने 79.6 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।

हालिया करेक्शन ऑफर कर रहा आकर्षक एंट्री पॉइंट


CLSA के विश्लेषकों ने कहा कि पिछले महीने में 14 प्रतिशत की गिरावट के बाद हालिया करेक्शन एक आकर्षक एंट्री पॉइंट की पेशकश करता है। व्यापक बाजारों में नरमी के कारण संभावित कमजोरी खत्म हो गई है। नॉन-RAC (रेफ्रिजरेशन और एयर कंडीशनिंग) सेगमेंट में मजबूत वृद्धि की मध्यम अवधि की थीसिस बरकरार है।

शेयरखान की भी Amber Enterprises के लिए 'बाय' कॉल

शेयरखान के विश्लेषकों ने Amber Enterprises के शेयर के लिए टारगेट प्राइस 4,100 रुपये प्रति शेयर रखते हुए 'बाय' कॉल दी है। उनका कहना है कि कंपनी कंपोनेंट इकोसिस्टम डेवलपमेंट से बढ़ती मांग को पकड़ने के लिए अच्छी तरह से तैयार है।

Gensol Engineering शेयर में अपर सर्किट, ₹520 करोड़ के सोलर पावर प्रोजेक्ट ने दिया बूस्ट

Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।