APL Apollo Tubes Share Price: देश की सबसे बड़ी स्टील स्ट्रक्चरल स्टील ट्यूबिंग कंपनी एपीएल अपोलो ट्यूब्स के शेयरों में आज खरीदारी का जोरदार रुझान दिखा। लगातार दो दिनों की रौनक में यह उछलकर रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया। दिसंबर 2025 तिमाही के कारोबारी नतीजे पर इलके शेयरों की लगातार तीन कारोबारी दिनों की गिरावट थम गई और लगातार दो कारोबारी दिनों में यह 10% से अधिक उछल पड़ा। इसमें से करीब 5% की तेजी तो इसमें आज आई है। इस तेजी का कुछ निवेशकों ने फायदा उठाया जिससे भाव थोड़े नरम पड़े लेकिन अब भी यह काफी मजबूत स्थिति में है। आज बीएसई पर यह 1.40% की बढ़त के साथ ₹2000.00 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में तो यह 4.94% चढ़कर ₹2069.90 के रिकॉर्ड हाई तक पहुंच गया था।
