वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन करने वाली भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) को प्रतिष्ठित अर्जुन पुरस्कार (Arjun Award) के लिया चुना गया है। शमी ने 2013 में भारतीय टीम में डेब्यू किया था और पिछले कुछ से सालों से लगातार अच्छे प्रदर्शन के चलते वह भारतीय गेंदबाजी की मुख्य ताकत बन गए हैं। हाल ही में हुए वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप में वह सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे थे। 33 वर्षीय शमी वर्ल्ड कप के पहले 4 मैच में अंतिम 11 खिलाड़ियों में जगह नहीं बना पाए थे, लेकिन उसके बाद उन्होंने सिर्फ 7 मैचों में 24 विकेट चटकाए और भारत को फाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।
