Kacholia Portfolio: शेयर मार्केट के 'बिग व्हेल' कहे जाने वाले आशीष कचोलिया ने पिछली तिमाही अक्टूबर-दिसंबर 2022 में अपने पोर्टफोलियो में चार नए स्टॉक्स जोड़े हैं। Ashish Kacholia ने जो चारों स्टॉक्स जोड़े हैं, वे सभी अलग-अलग इंडस्ट्री से हैं। उन्होंने ज्वैलरी सेक्टर से Goldiam International, सिविल कंस्ट्रक्शन की Likhitha Infrastructure, इलेक्ट्रोड्स और रीफ्रैक्ट्रीज इंडस्ट्री की Raghav Productivity Enhancers और शिपिंग इंडस्ट्री की Knowledge Marine & Engineering Works को अपने पोर्टफोलियो में शामिल किया है। कचोलिया के पोर्टफोलियो में 45 स्टॉक्स हैं जिसकी वैल्यू 1792.2 करोड़ रुपये से अधिक है। इसमें हॉस्पिटैलिटी, एडुकेशन, इंफ्रा और मैन्यूफैक्चरिंग समेत अन्य कई सेक्टर के स्टॉक्स हैं। उन्होंने वर्ष 1999 में राकेश झुनझुनवाला (Rakesh Jhunjhunwala) के साथ मिलकर हंगामा डिजिटल की शुरुआत की थी।
