Ashish Kacholia Portfolio : स्टॉक मार्केट में निवेशक का सबका अपना तरीका होता है। कुछ निवेशक दिग्गज निवेशकों के पोर्टफोलियो पर नजर रखते हैं और इसी हिसाब से निवेश से जुड़ी फैसले लेते हैं। दिग्गज निवेशक आशीष कचोलिया ने स्मॉल कैप आईटी कंपनी DU Digital Global में निवेश किया है। इस कंपनी का मार्केट कैप 300 करोड़ रुपये है। आज के कारोबार में कंपनी के शेयरों में 3.24 फीसदी की गिरावट आई है और यह NSE पर 200 रुपये के भाव पर बंद हुआ है।
