Get App

Asian Paints ने लॉन्च किया नियो भारत लेटेक्स पेंट, बढ़ती मांग का फायदा उठाने के लिए नई पहल

Asian Paints का मार्केट कैप वर्तमान में 2,72,752.69 करोड़ रुपये है। इसका 52-वीक हाई 3,566.90 रुपये और 52-वीक लो 2,777 रुपये है। पिछले एक महीने में कंपनी के शेयरों का प्रदर्शन फ्लैट रहा है। वहीं, पिछले 6 महीने में इसमें 8 फीसदी की गिरावट आई है। इस साल अब तक कंपनी के शेयर 16 फीसदी टूट चुके हैं

Curated By: Shubham Singh Thakurअपडेटेड Apr 15, 2024 पर 7:01 PM
Asian Paints ने लॉन्च किया नियो भारत लेटेक्स पेंट, बढ़ती मांग का फायदा उठाने के लिए नई पहल
एशियन पेंट्स ने बढ़ती मांग का फायदा उठाने के लिए नियो भारत लेटेक्स पेंट (Neo Bharat Latex Paint) लॉन्च किया है।

Asian Paints share price : पेंट सेक्टर की मार्केट लीडर कंपनी एशियन पेंट्स ने बढ़ती मांग का फायदा उठाने के लिए नियो भारत लेटेक्स पेंट (Neo Bharat Latex Paint) लॉन्च किया है। बढ़ते शहरीकरण और बढ़ती डिस्पोजेबल इनकम के बीच इस सेक्टर में मजबूत ग्रोथ की संभावना है। इसका फायदा उठाने के लिए कंपनी ने नई कैटेगरी में एंट्री की है। इससे कंपनी को अधिक बाजार हिस्सेदारी हासिल करने में मदद मिलेगी। आज 15 अप्रैल को एशियन पेंट्स के शेयरों में 0.42 फीसदी की गिरावट आई है। यह स्टॉक BSE पर 2,843.55 रुपये के भाव पर बंद हुआ है।

नए लॉन्च पर Asian Paints के CEO का बयान

एशियन पेंट्स कंज्यूमर्स के लिए 1,000 से अधिक शेड्स ऑफर करती है। कंपनी ने नए सेगमेंट को किफायती बनाने का दावा किया है। एशियन पेंट्स के मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO अमित सिंगल ने कहा, "नियो भारत लेटेक्स पेंट एशियन पेंट्स के अब तक के सबसे अहम लॉन्चों में से एक है। इस प्रोडक्ट के साथ हम एक पूरी तरह से नई कैटेगरी ऑफर करके इंडस्ट्री में क्रांति ला रहे हैं, जिससे यह पूरे भारत में कंज्यूमर्स के लिए अधिक एक्सेसेबल हो जाएगा।

Asian Paints ने विराट कोहली को बनाया ब्रांड एंबेसडर

सब समाचार

+ और भी पढ़ें