Get App

Aster DM Healthcare का शेयर 6% फिसला, चौथी तिमाही में मुनाफा 24.5% घटने से लुढ़का स्टॉक

Aster DM Healthcare के शेयरों में 26 मई को शुरुआती कारोबार में 6 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली। हेल्थकेयर कंपनी ने जनवरी-मार्च में अपने शुद्ध मुनाफे में 24.5 प्रतिशत की गिरावट के साथ 170.8 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया। बॉटमलाइन में गिरावट मुख्य रूप से गल्फ कोऑपरेशन काउंसिल राज्यों और भारत में पांच नए अस्पतालों के लॉन्च के कारण रही

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड May 26, 2023 पर 2:32 PM
Aster DM Healthcare का शेयर 6% फिसला, चौथी तिमाही में मुनाफा 24.5% घटने से लुढ़का स्टॉक
तकनीकी रूप से देखें तो निफ्टी ने 18250 के अहम सपोर्ट स्तर को तोड़ दिया है। इसके साथ ही इसने डेली चार्ट पर एक बियरिश कैंडल भी बनाया है जो काफी हद तक नकारात्मक है

Aster DM Healthcare share price:  एस्टर डीएम हेल्थकेयर (Aster DM Healthcare) के शेयरों में 26 मई को शुरुआती कारोबार में लगभग 6 प्रतिशत की गिरावट आई। निवेशकों ने मार्च को समाप्त तिमाही के लिए अपने शुद्ध मुनाफे में गिरावट दर्ज करने के बाद स्टॉक से किनारा कर लिया। हेल्थकेयर कंपनी ने जनवरी-मार्च में अपने शुद्ध मुनाफे में 24.5 प्रतिशत की गिरावट के साथ 170.8 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया। जबकि पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 226 करोड़ रुपये रहा था। बॉटमलाइन में गिरावट मुख्य रूप से गल्फ कोऑपरेशन काउंसिल (Gulf Cooperation Council (GCC) राज्यों और भारत में पांच नए अस्पतालों के लॉन्च के कारण रही।

नए अस्पताल शुरू करने की लागत ने भी कंपनी के ऑपरेशंस परफॉर्मेंस को नीचे खींच लिया। नतीजतन EBITDA मार्जिन साल भर पहले की अवधि में 17 प्रतिशत से घटकर चौथी तिमाही में 15.5 प्रतिशत हो गई।

हालांकि कंपनी का रेवन्यू पिछले वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में 2,727.8 करोड़ रुपये के मुकाबले 19.6 प्रतिशत बढ़कर 3,262.3 करोड़ रुपये हो गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें