August auto sales : देश की तमाम दिग्गज ऑटो कंपनियों ने अगस्त महीने के अपने बिक्री आंकड़े जारी कर दिए हैं। अगस्त 2023 में बजाज ऑटो की कुल बिक्री सालाना आधार पर 15 फीसदी घटकर 3.41 लाख यूनिट पर रही है। वहीं, अगस्त 2022 में कंपनी ने 4.01 यूनिट की बिक्री की थी। जबकि नोमुरा में अगस्त 2023 में 3.30 लाख यूनिट बिक्री का अनुमान लगाया था। अगस्त 2023 में कंपनी की घरेलू बिक्री सालाना आधार पर 20 फीसदी गिरकर 2.05 लाख यूनिट पर रही है। जो पिछले साल के अगस्त में 2.56 यूनिट पर रही थी। अगस्त 2023 में कंपनी का एक्सपोर्ट सालाना आधार पर 6 फीसदी घटकर 1.44 लाख यूनिट के मुकाबले 1.36 लाख यूनिट पर रहा है। इस अवधि में बजाज ऑटो की टू-व्हीलर बिक्री सालाना आधार पर 20 फीसदी घटकर 3.55 लाख यूनिट के मुकाबले 2.85 लाख यूनिट पर रही है।
