Get App

ऑटो शेयरों में आ सकती है 10-15% की और गिरावट, CLSA ने कहा- 'यही है खरीदारी का मौका'

Auto Stocks: भारतीय ऑटो कंपनियो के शेयरों पर फिलहाल दबाव बना हुआ है और आगे भी इसमें गिरावट की आशंका जताई जा रही है। ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म CLSA ने अपनी ताजा रिपोर्ट में कहा है कि ऑटो शेयरों में अभी 10-15% तक और गिरावट आ सकती है, हालांकि इसे लंबी अवधि के निवेशकों के लिए एक अच्छा अवसर बताया गया है

Edited By: Vikrant singhअपडेटेड Mar 20, 2026 पर 12:52 PM
ऑटो शेयरों में आ सकती है 10-15% की और गिरावट, CLSA ने कहा- 'यही है खरीदारी का मौका'
Auto Stocks: मार्च महीने में निफ्टी ऑटो इंडेक्स सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले सेक्टरों में से एक रहा है

Auto Stocks: भारतीय ऑटो कंपनियो के शेयरों पर फिलहाल दबाव बना हुआ है और आगे भी इसमें गिरावट की आशंका जताई जा रही है। ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म CLSA ने अपनी ताजा रिपोर्ट में कहा है कि ऑटो शेयरों में अभी 10-15% तक और गिरावट आ सकती है, हालांकि इसे लंबी अवधि के निवेशकों के लिए एक अच्छा अवसर बताया गया है।

CLSA ने 20 मार्च को जारी अपनी रिपोर्ट में कई प्रमुख ऑटो कंपनियों के टारगेट प्राइस और कमाई के अनुमान घटा दिए हैं। इनमें अशोक लीलैंड, बजाज ऑटो, आयशर मोटर्स, एस्कॉर्ट्स कुबोटा, हीरो मोटोकॉर्प, हुंडई मोटर इंडिया, महिंद्रा एंड महिंद्रा, मारुति सुजुकी, टाटा मोटर्स (CV और PV दोनों) और टीवीएस मोटर शामिल हैं।

तीन हफ्तों में 15% टूटा ऑटो इंडेक्स

निफ्टी ऑटो इंडेक्स में पिछले तीन हफ्तों में करीब 15% की गिरावट आ चुकी है। इसकी मुख्य वजह मिडिल ईस्ट संकट के चलते सप्लाई चेन में आई बाधाएं और कच्चे माल की कीमतों में तेज बढ़ोतरी है। रिपोर्ट के मुताबिक, उत्पादन में रुकावट और महंगे कमोडिटी इनपुट्स ऑटो कंपनियों के लिए दोहरी मार साबित हो रहे हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें