एक्सिस बैंक (Axis Bank) भारत में सिटी बैंक के रिटेल कारोबार के अधिग्रहण के दौर में अभी सबसे आगे नजर आ रहा है। CNBC TV 18 ने 20 दिसंबर को सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है।

एक्सिस बैंक (Axis Bank) भारत में सिटी बैंक के रिटेल कारोबार के अधिग्रहण के दौर में अभी सबसे आगे नजर आ रहा है। CNBC TV 18 ने 20 दिसंबर को सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक एक्सिस बैंक सिटी बैंक के भारत स्थिति रिटेल कारोबार के अधिग्रहण के लिए सबसे बड़ा बिडर हो सकता है। CNBC TV 18 के इस रिपोर्ट पर अपना प्रतिक्रिया देते हुए सिटी बैंक ने कहा है कि एक्सिस बैंक इस अधिग्रहण में सबसे लीडिंग पोजिशन में हो सकता है। हम अपने भारतीय कारोबार की बिक्री के लिए निर्धारित प्रक्रिया और रणनीति के साथ आगे बढ़ रहे हैं।
मीडिया में यह खबर उस समय आई है जब इस तरह की बातें सामने आ रही हैं कि एक्सिस बैंक के अलावा कोटक महिंद्रा बैंक और इंडसइंड बैंक भी सिटी बैंक के रिटेल भारतीय कारोबार के अधिग्रहण के रेस में शामिल हैं। सिटी बैंक के रिटेल कारोबार में 25 लाख से ज्यादा कस्टमर और 12 लाख से ज्यादा बैंक अकाउंट शामिल हैं।
07 दिसंबर को The Economic Times की खबर में कहा गया था कि कोटक महिंद्रा बैंक और एक्सिस बैंक इस अधिग्रहण के लिए सबसे मजबूत दावेदार नजर आ रहे हैं। सूत्रों के हवाले से इस रिपोर्ट में यह भी कहा गया था कि इसमें से भी कोटक महिंद्रा बैंक इस अधिग्रहण के लिए ज्यादा जोरदार तरीके से कोशिश में है।
The Economic Times को सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यह डील पूरी तरह से कैश डील होगी और 2 अरब डॉलर की कम की होगी। ध्यान रखने की बात यह है कि सिटी बैंक भारत में मुनाफे में है । मार्च 2020 तक इसकी लोन बुक 68,800 करोड़ रुपये थी उसमें भी रिटेल लोन का हिस्सा 28000 करोड़ रुपये का था। इसमें मुख्यत: cards, mortgages और personal mortgages जैसे कारोबार शामिल हैं।
इस रिपोर्ट में यह भी बताया गया था कि सिटी बैंक देश का छठवां सबसे बड़ा कार्ड इश्यू करने वाला बैंक है। भारत के कार्ड बाजार में बैंक की हिस्सेदारी 4.2 फीसदी के आसपास है। सीएलएसए की एक रिपोर्ट के मुताबिक सिटी बैंक की क्रेडिट कार्ड बुक करीब 9000 करोड़ रुपये की हो सकती है।
बतातें चले कि सिटी बैंक ने इसी साल 16 अप्रैल को एलान किया था कि वह भारत सहित दुनिया के 13 देशों में अपना रिटेल कारोबार बंद करेगी। ये देश एशिया और यूरोप में स्थिति हैं। इन 13 देशों में ऑस्ट्रेलिया, बहरीन, चीन, भारत, इंडोनेशिया, कोरिया, मलेशिया, फिलीपींस, पोलैंड, रूस, ताइवान, थाईलैंड और वियतनाम के नाम शामिल हैं। यह भी बता दें कि सिटी बैंक के भारतीय कंज्यूमर बिजनेस में credit cards, retail banking, home loans और wealth management के कारोबार शामिल है। बैंक की देशभर में 35 शाखाएं है और कंज्यूमर बैंकिंग बिजनेस में 4000 कर्मचारी है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।