Get App

Baba Food Processing IPO Listing: आटा-सूजी कंपनी की फीकी लिस्टिंग, एंट्री करते ही लोअर सर्किट

Baba Food Processing IPO Listing: आटा-सूजी बनाने वाली बाबा फूड प्रोसेसिंग (Baba Food Processing) के शेयरों की आज NSE के SME प्लेटफॉर्म पर एंट्री हुई। इस आईपीओ को निवेशकों का तगड़ा रिस्पांस मिला था और ओवरऑल 69 गुना से अधिक सब्सक्राइब हुआ था। इस आईपीओ के तहत सिर्फ नए शेयर जारी हुए हैं। जानिए आईपीओ का पैसों का इस्तेमाल कंपनी कैसे करेगी?

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Nov 15, 2023 पर 4:14 PM
Baba Food Processing IPO Listing: आटा-सूजी कंपनी की फीकी लिस्टिंग, एंट्री करते ही लोअर सर्किट
Baba Food Processing IPO Listing: अप्रैल 2015 में बनी बाबा फूड प्रोसेसिंग एग्रो-फूड प्रोसिसिंग कंपनी है। आज इसकी शेयर मार्केट में एंट्री हुई है।

Baba Food Processing IPO Listing: आटा-सूजी बनाने वाली बाबा फूड प्रोसेसिंग (Baba Food Processing) के शेयरों की आज NSE के SME प्लेटफॉर्म पर फीकी एंट्री हुई। इसके आईपीओ को निवेशकों का तगड़ा रिस्पांस मिला था और ओवरऑल 69 गुना से अधिक सब्सक्राइब हुआ था। आईपीओ के तहत 76 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए थे। आज NSE SME पर इसकी 76 रुपये पर ही एंट्री हुई यानी कि आईपीओ निवेशकों को कोई लिस्टिंग गेन नहीं मिला। लिस्टिंग के बाद यह टूट गया। टूटकर यह 72.20 रुपये (Baba Food Processing Share Price) के लोअर सर्किट पर आ गया और इसी पर बंद भी हुआ यानी कि पहले दिनआईपीओ निवेशक करीब 5 फीसदी घाटे में हैं।

Baba Food Processing IPO को कैसा मिला था रिस्पांस

बाबा फूड प्रोसेसिंग का 33 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 3 नवंबर-7 नवंबर के बीच खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों का तगड़ा रिस्पांस मिला था। ओवरऑल यह आईपीओ 69.44 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें क्वालिफाईड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) का हिस्सा 147.02 गुना, नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 84.73 गुना और खुदरा निवेशकों का हिस्सा 60.82 गुना भरा था। इस आईपीओ के तहत 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले 43,42,105 नए शेयर जारी हुए हैं। नए शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल पूर्ण मालिकाना हक वाली सब्सिडियरी पंचकन्या फूड्स का पटना में प्लांट बनाने के लिए निवेश, रांची में मौजूदा प्लांट में मशीनरी की खरीदारी, वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने, कर्ज चुकाने और आम कॉरपोरेट उद्देश्यों में होगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें