January Auto Sales TVS Motor- जनवरी में टीवीएस मोटर (TVS Motor) की बिक्री 3 फीसदी बढ़ी है। हालांकि जनवरी में कंपनी की सेल्स अनुमान से भी कम रही है। कंपनी ने जनवरी 2023 में कुल 2.75 लाख वाहन बेचे है जबकि जनवरी 2022 में कंपनी ने 2.66 लाख वाहन बेचे थे। जनवरी 2023 में कंपनी की कुल बिक्री में सालाना आधार पर 3 फीसदी की बढ़त देखने को मिली। बता दें कि नोमुरा ने अनुमान लगाया था कि जनवरी महीने में कंपनी की कुल बिक्री 2.92 लाख यूनिट रह सकती है।
