Bajaj Finance Share Price: दिग्गज एनबीएफसी बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) के शेयरों की गिरावट थम नहीं पा रही है। आज लगातार पांचवे दिन इसके शेयर टूटे हैं। इन पांच दिनों में यह करीब 6.76 फीसदी टूटकर आज इंट्रा-डे में बीएसई पर 5720.25 रुपये तक आ गया। लोन ग्रोथ में सुस्ती और नेट इंटेरेस्ट मार्जिन (NII) पर दबाव से जुड़ी चिंता के चलते शेयर टूट रहे हैं। BSE Sensex पर भी कुछ दिनों से दबाव है और लगातार चार दिनों में यह 3.50 फीसदी कमजोर हुआ है।
