Bajaj Finance Share Price : बजाज फाइनेंस के शेयरों ने अपने खराब प्रदर्शन से निवेशकों काफी निराश किया है। इस शेयर ने पहले अपने निवेशकों को काफी रिटर्न दिया है और कई ब्रोकरेज स्टॉक पर बुलिश भी रहे हैं। हालांकि, आज ऐसे समय में जब शेयर बाजार लगातार अपने रिकॉर्ड हाई को छू रहा है, इस स्टॉक में गिरावट देखने को मिल रही है। पिछले एक महीने में कंपनी के शेयरों में 13 फीसदी की गिरावट आ चुकी है। पिछले एक साल में इसने महज 5 फीसदी का रिटर्न दिया है, जबकि इस दौरान BSE सेंसेक्स 18 फीसदी से ज्यादा चढ़ा है। इसके अलावा, इस साल अब तक बजाज फाइनेंस के शेयर 8 फीसदी गिर चुके हैं। वहीं, बीएसई सेंसेक्स 0.94 प्रतिशत नीचे गया है।
