20 नवंबर को बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) का शेयर 2.5 प्रतिशत तक नीचे आया। इसकी वजह कंपनी के खिलाफ RBI की ओर से 15 नवंबर को जारी हुआ एक आदेश है। इस आदेश के बाद बजाज फाइनेंस ने कस्टमर्स को एग्जिस्टिंग मेंबर आइडेंटिफिकेशन (EMI) कार्ड जारी करना अस्थायी तौर पर रोक दिया। दरअसल आरबीआई ने बजाज फाइनेंस को ईकॉम और इंस्टा EMI कार्ड के तहत लोन की मंजूरी और वितरण रोकने के लिए कहा था। यह कार्रवाई RBI के डिजिटल लेंडिंग दिशानिर्देशों के मौजूदा प्रावधानों का पालन न करने, विशेष रूप से इन दो लेंडिंग प्रोडक्ट्स के तहत बॉरोअर्स को 'की फैक्ट स्टेटमेंट्स' जारी न करने और कंपनी द्वारा मंजूर अन्य डिजिटल लोन्स के मामले में जारी किए गए 'की फैक्ट स्टेटमेंट्स' में कमियां होने के कारण की गई।
