स्मॉल कैप कंपनी बजेल प्रोजेक्ट्स के शेयरों में 16 मार्च को शुरुआती कारोबार में 14 प्रतिशत तक की तेजी दिखी। BSE पर शेयर 159.75 रुपये के हाई तक गया। बाद में 10.6 प्रतिशत बढ़त के साथ 154.80 रुपये पर सेटल हुआ। शेयर में बंपर खरीद की वजह है कंपनी को 700 करोड़ रुपये से ज्यादा का प्रोजेक्ट मिलना। यह कॉन्ट्रैक्ट महाराष्ट्र स्टेट इलेक्ट्रिसिटी ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड (MSETCL) ने अपने स्पेशल पर्पस व्हीकल SASWAD TRANSMISSION LIMITED की ओर से दिया है। कॉन्ट्रैक्ट के तहत बजेल प्रोजेक्ट्स को सासवड, पुणे में 400/220 kV AIS (एयर इंसूलेटेड स्विचगियर) सब-स्टेशन लगाना है। साथ ही इससे जुड़ी ट्रांसमिशन लाइंस का काम भी करना है।
