Bandhan Bank का शेयर पिछले कुछ सत्रों में काफी टूटा है। इसके बावजूद ब्रोकरेज फर्म जेफरीज इंडिया (Jefferies India) ने इस मंगलवार को इस शेयर को खरीदने की सलाह दी है। उसने इस शेयर के लिए 430 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है।

Bandhan Bank का शेयर पिछले कुछ सत्रों में काफी टूटा है। इसके बावजूद ब्रोकरेज फर्म जेफरीज इंडिया (Jefferies India) ने इस मंगलवार को इस शेयर को खरीदने की सलाह दी है। उसने इस शेयर के लिए 430 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है।
असम में बाढ़ की वजह से यह शेयर पिछले 7 सेशन से दबाव में रहा है। सोमवार को यह 11 फीसदी की गिरावट के साथ तीन महीने के निचले स्तर पर पहुंच गया था। 9 जून के बाद से ह 17 फीसदी गिर चुका है। हालांकि, इस साल अब तक यह 9 फीसदी चढ़ा है।
यह भी पढ़ें : मेटल शेयरों पर इनफ्लेशन, इंटरेस्ट रेट्स और एक्सपोर्ट ड्यूटी की मार, जानिए आगे कैसी रहेगी तस्वीर
जेफरीज ने अपनी रिपोर्ट में कहा है, "असम में बाढ़ का असर छोटी अवधि में बंधन बैंक के बिजनेस और कलेक्शन पर पड़ेगा। असम में लंबे समय से बाढ़ की समस्या रही है। हमारा मानना है कि अगले 3 से 4 हफ्तों में इसका असर MFI बिजनेस पर पड़ेगा। इसकी वजह यह है कि राज्य का 40 फीसदी हिस्सा बाढ़ से प्रभावित है।"
Bandhan Bank के कुल लोन में असम की 6 फीसदी हिस्सेदारी है। इसके इमर्जिंग आंत्रप्रेन्योर बिजनेस (EEB) लोन में असम की हिस्सेदारी 9 फीसदी है। जेफरीज का कहना है कि असम में क्रेडिट कॉस्ट में 500 बेसिस प्वॉइंट्स की वृद्धि से वित्त वर्ष 2022-23 में इसके टैक्स से पहले के प्रॉफिट (PBT) पर 5 फीसदी तक का असर पड़ेगा। उसने कहा है, "राज्य में और बारिश पर हमारी नजरें बनी हुई है।"
असम में बाढ़ से स्थिति बहुत खराब है। इस आपदा से मरने वालों की संख्या 81 हो गई है। राज्य के 34 जिलों में से 32 जिलों के 45 लाख लोग इससे प्रभावित हैं। पांच नदियों-ब्रह्मपुत्र, कोपिली, बेकी, पागालादिया और पुथीमिरी कई जगहों पर खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।
बंधन बैंक के शेयर में मंगलवार को तेजी देखने को मिली। 11 बजे बैंक का शेयर 3.78 फीसदी की तेजी के साथ 284.40 रुपये पर चल रहा था।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।