सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल का कहना है कि आज के कारोबारी सत्रों में बर्जर पेंट, हिदुस्तान कॉपर, GSPL, अल्ट्राटेक सीमेंट, इंटरग्लोब, BPCLऔर HPCL में जोरदार एक्शन देखने को मिल सकता है। इन शेयरों पर हमें नजर रखना चाहिए। बर्जर पेंट (Berger Paints) पर अनुज ने कहा कि यह स्टॉक मेक ऑर ब्रेक लेवल पर आ गया है। शेयर सभी मूविंग एवरेज के नीचे कारोबार कर रहा है। यह स्टॉक मार्च 2020 के अहम ट्रेंडलाइन सपोर्ट पर नजर आ रहा है।
