Get App

Q3 Results: सरकारी डिफेंस कंपनी का मुनाफा गिरकर आधा, रेवेन्यू भी फिसला; डिविडेंड का ऐलान

Q3 Results: सरकारी डिफेंस कंपनी के दिसंबर तिमाही के नतीजों में मुनाफा 50 प्रतिशत गिरा। रेवेन्यू में भी बड़ी गिरावट आई आई। EBITDA और मार्जिन पर दबाव रहा। हालांकि कंपनी ने शेयरधारकों के लिए अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया। जानिए डिटेल।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Jan 31, 2026 पर 8:49 PM
Q3 Results: सरकारी डिफेंस कंपनी का मुनाफा गिरकर आधा, रेवेन्यू भी फिसला; डिविडेंड का ऐलान
Bharat Dynamics के शेयर पिछले कारोबारी सत्र में 0.4% की हल्की बढ़त के साथ 1,537.5 रुपये पर बंद हुए।

Q3 Results: डिफेंस सेक्टर की सरकारी कंपनी Bharat Dynamics Ltd. ने शनिवार, 31 जनवरी को तीसरी तिमाही के नतीजे जारी किए। इस तिमाही में कंपनी के मुनाफे और ऑपरेटिंग परफॉर्मेंस पर साफ दबाव देखने को मिला।

मुनाफा आधा रह गया

Bharat Dynamics का तीसरी तिमाही में शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 50% घटकर 73 करोड़ रुपये रह गया। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी ने 147 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया था।

दिसंबर तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 32% घटकर 566.3 करोड़ रुपये रह गया। एक साल पहले इसी तिमाही में Bharat Dynamics का रेवेन्यू 832.1 करोड़ रुपये था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें