सॉफ्टवेयर कंपनी बिरलासॉफ्ट लिमिटेड के शेयरों में 23 अक्टूबर को दिन में 10.5% से ज्यादा का उछाल दिखा। BSE पर कीमत 388.20 रुपये के हाई तक गई। शेयर में मई 2021 के बाद से एक दिन में आई यह सबसे बड़ी तेजी रही। कारोबार बंद होने पर शेयर लगभग 8 प्रतिशत बढ़त के साथ 378.20 रुपये पर सेटल हुआ। कंपनी का मार्केट कैप 10500 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया है।
