Get App

DLF के शेयरों में भारी गिरावट क्यों? 4% से अधिक टूटे भाव

Why DLF Share Falls: रियल एस्टेट सेक्टर की दिग्गज कंपनी डीएलएफ के शेयरों में आज भारी गिरावट दिख रही है। एक बड़ी ब्लॉक डील के चलते डीएलएफ (DLF) के शेयर आज इंट्रा-डे में बीएसई पर 4 फीसदी से अधिक टूटकर 496.90 रुपये पर आ गए थे। इसके शेयरों में बिकवाली का यह दबाव 2.3 करोड़ शेयरों की भारी ब्लॉक डील के चलते है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Aug 01, 2023 पर 3:45 PM
DLF के शेयरों में भारी गिरावट क्यों? 4% से अधिक टूटे भाव
DLF के लिए चालू वित्त वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही बेहतर रही है और इसका मुनाफा बढ़ा है।

Why DLF Share Falls: रियल एस्टेट सेक्टर की दिग्गज कंपनी डीएलएफ के शेयरों में आज भारी गिरावट दिख रही है। एक बड़ी ब्लॉक डील के चलते डीएलएफ (DLF) के शेयर आज इंट्रा-डे में बीएसई पर 4 फीसदी से अधिक टूटकर 496.90 रुपये पर आ गए थे। इसके शेयरों में बिकवाली का यह दबाव 2.3 करोड़ शेयरों की भारी ब्लॉक डील के चलते है। करीब 1185 करोड़ रुपये के शेयरों का लेन-देन हुआ। आज दिन के आखिरी में डीएलएफ (दिल्ली लैंड एंड फाइनेंस) के शेयर बीएसई पर 3.65 फीसदी की गिरावट के साथ 499.70 रुपये (DLF Share Price) पर बंद हुए हैं। इसका फुल मार्केट कैप 1,23,691.33 करोड़ रुपये है।

किसने की DLF के शेयरों की भारी ब्लॉक डील

डीएलएफ के शेयरों को किसने बेचा और किसने खरीदा, इसका खुलासा अभी तक नहीं हुआ है। हालांकि इससे पहले सूत्रों ने सीएनबीसी टीवी-18 को सूत्रों ने बताया था कि 1 अगस्त को डीएलएफ में 1086.2 करोड़ रुपये की ब्लॉक डील होने वाली है और यह मौजूदा बाजार से भाव से 3 फीसदी डिस्काउंट पर होनी थी। इस ब्लॉक डील के तहत प्रमोटर ग्रुप के शेयरों की बिक्री की संभावना जताई जा रही थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें