Get App

Tata Tech और IREDA के शेयरों में पहले ही दिन की मुनाफावसूली? अब ये टैक्स देने के लिए हो जाइए तैयार

टाटा टेक (Tata Tech) और इंडियन रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी (IREDA) के इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) ने अपने निवेशकों को पहले ही दिन बंपर मुनाफा कराया था। हालांकि अगर आप भी लिस्टिंग के दिन ही मुनाफा कमाने के लिए शेयर बेचकर निकल जाते हैं, तो आपको इससे जुड़े टैक्स के गणित को समझना चाहिए

Moneycontrol Newsअपडेटेड Dec 04, 2023 पर 10:27 PM
Tata Tech और IREDA के शेयरों में पहले ही दिन की मुनाफावसूली? अब ये टैक्स देने के लिए हो जाइए तैयार
इस साल आए 15 शेयरों ने अपने लिस्टिंग के दिन 80-100% की भारी तेजी दर्ज की गई

टाटा टेक (Tata Tech) और इंडियन रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी (IREDA) के इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) ने अपने निवेशकों को पहले ही दिन बंपर मुनाफा कराया था। टाटा टेक का आईपीओ जहां पहले दिन 140 फीसदी से 180 फीसदी तक चढ़ा था। वहीं IREDA ने 87.5 फीसदी रिटकन दिया था। टाटा टेक का इश्यू प्राइस 500 रुपये था। हालांकि आज 4 दिसंबर को यह शेयर 1,192.05 रुपये के भाव पर खुला। 1 दिसंबर को तो इसने 1,400 रुपये के स्तर को छू लिया था। इसी तरह IRDEA का इश्यू प्राइस 32 रुपये था और आज यह शेयर 65.15 रुपये के स्तर पर खुला।

इस साल आए कम से कम 15 शेयरों में उनके लिस्टिंग के दिन 80-100 प्रतिशत की भारी तेजी दर्ज की गई। बहुत सारे निवेशक आईपीओ में सिर्फ लिस्टिंग गेन के लिए ही निवेश करते हैं। हालांकि अगर आप भी लिस्टिंग के दिन ही मुनाफा कमाने के लिए शेयर बेचकर निकल जाते हैं, तो आपको इससे जुड़े टैक्स के गणित को समझना चाहिए। एक दिन के लिए स्टॉक रखने पर भी बाकी स्टॉक की तरह ही टैक्स लगाया जाता है, लेकिन खरीद की अलग परिस्थितियों के कारण इसमें टैक्स थोड़ा अलग होता है।

टैक्स की दरें

चूंकि आपने शेयर मिलने के एक साल के भीतर ही उसे बेच दिया है, इसलिए शेयर बिक्री से होने वाले लाभ पर "शार्ट-टर्म कैपिटल गेन" लगेगा। इसलिए, आपको 15 प्रतिशत टैक्स और इसके साथ एजुकेशन और हायर एजुकेशन सेस का भुगतान करना होगा। यदि आप इन शेयरों को एक साल या उससे अधिक समय तक रखते हैं तो टैक्स की दर 10 प्रतिशत होगी। इसलिए IPO के दौरान खरीदे गए एक साल के बाद ही लंबी अवधि के शेयर में गिने जाएंगे। जैसे IPO के दौरान मिला टाटा टेक का शेयर 29 नवंबर 2024 से लंबी अवधि का शेयर होगा। यह बाकी अनलिस्टेड शेयरों से अलग हैं, जो 3 साल बाद लंबी अवधि में गिने जाते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें