ओमीक्रोन COVID के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं लेकिन इसकी क्लीनिकल गंभीरता पर आज तक सीमित डेटा है। इक्विटी बाजार ने ओमीक्रोन पर भी पिछली कोविड लहरों की तरह रिस्पॉन्ड कर रहा है। पिछले 18 महीनों से अधिक समय में देखा गया मजबूत बुलिश फेज अब बियरिश होता हुआ लगता है।
दोनों बेंचमार्क इंडेक्स अपने 52 सप्ताह के उच्च स्तर से 10 प्रतिशत नीचे कारोबार कर रहे हैं। एनएसई निफ्टी 11 प्रतिशत नीचे है, जबकि बीएसई सेंसेक्स 52 हफ्ते के उच्च स्तर से 10 प्रतिशत टूट गया है। पिछले एक महीने के दौरान दोनों इंडेक्सेस में करीब 5 प्रतिशत की गिरावट आई है और पिछले एक हफ्ते में करीब 4 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है.
इस दौरान निवेशकों को भारी नुकसान हुआ है और वे अब फार्मा जैसे डिफेंसिव सेक्टर की ओर लौट रहे हैं, जिन्होंने पिछली COVID लहरों के दौरान अच्छा रिटर्न दिया था।
भारत में पहली COVID लहर के दौरान बीएसई फार्मा के हॉस्पिटल शेयरों को छोड़कर, 30 फार्मा शेयरों ने 100 प्रतिशत से अधिक रिटर्न दिया था और 52 शेयरों ने 50 प्रतिशत से अधिक रिटर्न दिया था। वहीं दूसरी लहर के दौरान पांच कंपनियों ने 100 प्रतिशत से अधिक और 21 कंपनियों ने 50 प्रतिशत से अधिक का रिटर्न दिया था।
ओमीक्रोन महामारी की तीसरी लहर के आने का डर पैदा कर रहा है तो क्या फार्मा अपने पिछले प्रदर्शन को एक बार फिर दोहरा सकता है। इस पर एक्सपर्ट सतर्कता के साथ आशावादी हैं।
Wright Research की सोनम श्रीवास्तव ने कहा, "फार्मा क्षेत्र में तेजी के संकेत दिख रहे हैं, लेकिन मैं यह नहीं कहूंगी कि यह गति केवल ओमाइक्रोन के डर के कारण है, क्योंकि यह रुझान उससे थोड़ा पहले शुरू हुआ था।"
पिछले महीने के बाजार के हालिया करेक्शन में आउट-परफॉर्मर होने के बावजूद फार्मा सेक्टर ने भी बिकवाली देखी है। श्रीवास्तव ने कहा “हमारे सेक्टर रोटेशन विश्लेषण के अनुसार फार्मा सेक्टर मजबूत हुआ है और जल्द ही अग्रणी भूमिका में आ सकता है। यदि ओमीक्रोन वैरिएंट की वजह से तीसरी लहर शुरू होती है तो हम फार्मा में पिछली दो COVID लहरों की तरह फिर तेजी देख सकते हैं। ”
Motilal Oswal Financial Services के तुषार मनुधाने ने कहा, "कई मामलों में COVID ने CRAMS कंपनियों के लिए अवसरों को और बढ़ाया है और घरेलू फॉर्मूलेशन में मार्केट ग्रोथ तेजी देखने को मिल रही है।"
उन्होंने कहा कि हेल्थकेयर सेक्टर का मूल्यांकन अपने तीन साल के औसत पीई मल्टीपल के करीब कम्फर्टेबल जोन में है और रुपये का मूल्यह्रास निकट से मध्यम अवधि में आय के नजरिये से इस सेक्टर के लिए अच्छा साबित हो सकता है। ओमिक्रॉन के भय के बीच इस सेक्टरर में अच्छा कारोबार देखने को मिल सकता है।
HDFC Securities के रिटेल रिसर्च हेड दीपक जसानी ने कहा, 'ऐसे समय में फार्मा स्टॉक्स जैसे डिफेंसिव शेयरों के पक्ष में फिर से तेजी देखने को मिल सकती है और दूसरे सेक्टरों की तुलना में कम गिरावट भी देखी जा सकती है।
Hem Securities के मोहित निगम ने कहा, 'कोविड-19 की आशंका के बीच हमें एक बार फिर फार्मा सेक्टर में ज्यादा आतिशबाजी की उम्मीद नहीं है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि बाधित लॉजिस्टिक और बढ़ती इनपुट कीमतों के कारण यह सेक्टर वर्तमान में कई कठिनाईयों से गुजर रहा है। मोहित ने कहा “हम अगली तिमाही के परिणामों में भी मार्जिन पर अधिक दबाव देख सकते हैं। इसके अलावा किसी भी लॉकडाउन की स्थिति हॉस्पिटल प्रोजीसर्ज और दवा की बिक्री भी प्रभावित हो सकती है। ”